सहारा इंडिया की पहली क़िस्त हुई जारी, यहाँ से रिफंड स्टेटस चेक करें

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट के बारे में। ऐसे लोग जिन्होंने सहारा इंडिया में इन्वेस्ट किया था लेकिन उनका पैसा उसमें फंस गया है। तो अब उन सभी का पैसा वापस लौटाया जा रहा है। इस प्रकार से सभी लोगों के दिलों में आशा की एक किरण जागी है कि अब उनका पैसा उन्हें वापस मिल जाएगा। आज हम आपको इसके बारे में सारी जानकारी विस्तार से बताएंगे कि आप कैसे इस सूची में अपना नाम देख सकते हैं और इसमें किन लोगों के नाम शामिल किए गए हैं। इसके अलावा सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट से जुड़ी हुई और भी सभी जानकारी हम आपको देंगें।

सहारा इंडिया में बहुत से लोगों ने अपना इन्वेस्टमेंट किया था लेकिन उनका पैसा फंस गया है। तो केंद्र सरकार ने सभी निवेशको का पैसा वापस करवाने के लिए इंडिया रिफंड पोर्टल की शुरुआत की है। यहां आपको जानकारी के लिए बता दें कि 18 जुलाई 2023 से इसके लिए एप्लीकेशन की प्रक्रिया को शुरू किया गया था। ऐसे में जिन लोगों ने अपना पैसा वापस लेने के लिए आवेदन किया है उन्हें हम बता दें कि इसकी पहली लिस्ट विभाग के द्वारा जारी कर दी गई है। आप अब कंपनी की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ‌

Sahara India Refund List

भारी तादाद में लोग सहारा इंडिया से अपना पैसा वापस लेने के लिए केंद्र सरकार के बनाए गए रिफंड पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं। जिन लोगों ने फंड के लिए आवेदन दिया है उनके सारे डॉक्यूमेंट्स का पहले वेरीफिकेशन होगा और सफलतापूर्वक दस्तावेजों के वेरीफाई होने के बाद ही उन्हें पैसा वापस देने के लिए पात्र माना जाएगा। इसके अंतर्गत सहारा इंडिया ने एक लिस्ट जारी की है। यदि इस सूची में आपका नाम है तो आपके पैसे 45 दिन के अंदर आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए जाएंगें।

लेकिन वे लोग जिन्होंने सहारा इंडिया में निवेश किया है और उनका पैसा अभी तक फंसा हुआ है। यदि उन्होंने सहारा इंडिया के रिफंड पोर्टल पर पैसा वापस लेने के लिए अप्लाई किया है पर अभी तक उनका पैसा वापस नहीं किया गया है, ऐसे में उन लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि जैसे ही सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन सफलतापूर्वक हो जाएगा उसके बाद आपका नाम भी अगली नई रिफंड लिस्ट में शामिल हो जाएगा।

सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट में शामिल होने पर कितना पैसा मिलेगा

यदि आपका नाम सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट में आ गया है तो ऐसे में हम आपको बता दें कि यदि आपके डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन सक्सेसफुली हो जाता है तो तब आपको आपके पैसे मिलेंगें। इसके तहत अभी सिर्फ 10 हजार रुपए तक दिए जा रहे हैं क्योंकि बहुत सारे लोगों ने अपना पैसा निवेश किया है। ऐसे में कंपनी एकदम से सभी का पैसा वापस नहीं कर सकती। इसलिए सहारा इंडिया धीरे-धीरे निवेशकों का पूरा पैसा वापस करेगी।

किन निवेशकों का पैसा वापस होगा

जैसा कि हमने बताया कि सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट 2023 आ गई है तो तब सवाल यह है कि आखिर किन निवेशकों का पैसा वापस किया जाएगा। यहां हम आपको बता दें कि सहारा कंपनियों में जिन लोगों ने अपना पैसा इन्वेस्ट किया था उनका पैसा वापस होगा। इसके अंतर्गत सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी, स्टार मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी, सहारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी और सहारा यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसायटी कंपनियों में किया गया निवेश रिटर्न किया जाएगा।

सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट में नाम चेक करने की प्रक्रिया

यदि आप अपना नाम सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट में चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको हमारी बताई गई प्रक्रिया का स्टेप बाय स्टेप पालन करना है जो निम्नलिखित है –

  • रिफंड लिस्ट में अपने नाम को चेक करने के लिए सबसे पहले आपको सहारा इंडिया की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां पर आपके सामने वेबसाइट का होम पेज ओपन होकर आएगा। अब इसमें आपको सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट 2023 का एक लिंक दिखाई देगा आप उसके ऊपर क्लिक कर दें।
  • अब नेक्स्ट स्टेप में आपसे आपका रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करने के लिए कहा जाएगा।
  • जो भी जानकारी आपसे मांगी गई है उसे दर्ज करने के बाद प्रोसीड के विकल्प को क्लिक कर दें।
  • आपके फोन में या फिर कंप्यूटर में सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट 2023 की पीडीएफ सेव हो जाएगी और अब आप इसमें अपना नाम चेक कर सकते हैं।

दोस्तों यह था हमारा आज का आर्टिकल जिसमें हमने आपको बताया सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट के बारे में। इस लेख में आपको विस्तार से बताया कि आप कैसे सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट 2023 को चेक कर सकते हैं। साथ ही साथ हमने आपको यह जानकारी भी दी कि किन निवेशकों का अभी पैसा वापस किया जा रहा है। तो ऐसे में अगर आपने भी अपना पैसा सहारा इंडिया की कंपनियों में लगाया है तो आप भी अपना नाम सूची में देख सकते हैं। अगर आपका नाम सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट 2023 में चेक करने पर आपको नहीं मिलता है तो ऐसे में आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि जैसे ही आपके डॉक्यूमेंट वेरीफाई होंगें आपका नाम अगली लिस्ट में आ जाएगा।

   

Leave a Comment